Advertisements

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या मीडिया के सामने हुई हत्या।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने एकाएक फायरिंग कर दी जिसमें अतीक और उसका भाई अशरफ मारा गया। इस बड़ी वारदात से पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई है।

 

उल्लेखनीय है कि आज ही एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। अब इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की मौत से यूपी में सनसनी फैल गई है।

 

अपडेट जानकारी के अनुसार पुलिस ने फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया के सामने ही यह हमला हुआ इसलिए पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। इस हमले में एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है जिसका नाम मान सिंह बताया जा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!