Advertisements

CG NEWS : नाबालिक अपहृता को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से लालपुर पुलिस ने किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

मुंगेली :  नाबालिग अपहृता को दस्तयाब करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता मिली है थाना लालपुर द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी आनंद बंजारा के कब्जे से किया गया बरामद किया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना लालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 155/2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता को आरोपी आनंद बंजारा पिता विशाल बंजारा के कब्जे से ग्राम निपनिया में बरामद किया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी आनंद बंजारा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!