Advertisements

Good news : मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उड़ान सामर्थ्य का हौसले का अभियान को मिल रहा अच्छा प्रतिशाद, अभिव्यक्ति ऐप महिला संबंधित अपराध गुड टच बैड टच की दी जा रही जानकारी बच्चों की सुरक्षा के संबंध में भी किया जा रहा जागरूक,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

◾ जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाया जा रहा है, उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का अभियान के तहत जागरूकता अभियान।

थाना/चौकी द्वारा अपने क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों-कॉलेजों में जाकर उड़ान रथ, बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक।

◾ अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर कराया जा रहा है एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन।

साईबर, यातायात, महिला संबंधी अपराधों, गुड-टच, बैड-टच की भी दी जा रही है जानकारी एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर *उड़ान, ‘‘सामर्थ्य का हौसले का’’ अभियान* की शुरूआत की गई है। उड़ान अभियान के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम जल्ली, ग्राम पौनी, ग्राम चुचरूंगपुर, ग्राम डोडा, ग्राम खैरा, ग्राम सेतगंगा, ग्राम भूमियापारा, ग्राम बीजातराई, थाना पथरिया द्वारा पथरिया के बाजार, थाना जरहागांव द्वारा ग्राम धरमपुरा के साप्ताहिक बाजार, थाना चिल्फी द्वारा चिल्फी बस स्टैण्ड, ग्राम डूमरहा, ग्राम नथेलपारा, ग्राम हरदी, ग्राम पथरा, थाना मुंगेली द्वारा साईंस कॉलेज, एवं मुंगेली शहर में, थाना लोरमी द्वारा लोरमी बाजार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी, थाना लालपुर द्वारा लालपुर के साप्ताहिक बाजार, थाना सरगांव द्वारा सरगांव के बाजार एवं ग्राम सल्फा, चौकी साकेत द्वारा ग्राम साकेत तथा परसिया के साप्ताहिक बाजार, चौकी खुड़िया द्वारा खुडिया एवं ग्राम सुरही के साप्ताहिक बाजार में जाकर *उड़ान अभियान* के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार किया गया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!