Advertisements

दिनदहाड़े हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ दिनदहाड़े एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मर्डर के आऱोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CCTV फुटेज खंगाले इसके साथ ही मुखबिर लगाकर आरोपियों की तलाश की। जिसके बाद हत्या में शामिल 5 आरोपियों को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

योगेश ध्रुव मकेश्वर वार्ड सिहावा चौक धमतरी अपने दोस्त योगेश नेताम (मृतक) एवं राजेन्द्र देवांगन के साथ तीनो पैसा मांगने सलीम खान के घर कारगिल चौक गये थे। तीनो पैसा मांगकर अपने घर मकेश्वर वार्ड जा रहे थे कि रास्ते में डिकेश आटो सेंटर में मोटर सायकिल के पिछले चक्का में हवा डलवाने रूके थे जिसे देखकर पुरानी रंजिश पर आरोपी गणेश राजपूत ने अपने दोस्त आरोपी भूपेन्द्र साहू, प्रतीक राव, वेदप्रकाश उर्फ प्रकाश उपाध्याय, संजय सोनकर उर्फ संजू के साथ एक राय होकर माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का एवं लोहे के पाईप, बेल्ट, बटनदार चाकू से मारकर संघातिक चोट पहुंचाकर हत्या कर दी

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!