Advertisements

तेज रफ्तार कार की चपेट में आया सायकिल सवार, घटना स्थल पर ही हुई मौत, सरगांव पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में, कर रही कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सुबह 9 बजे साइकिल सवार एक अधेड़ को कार ने ठोकर मार दी जिससे साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सरगांव थाना क्षेत्र के पेंड्री मोड़ नेशनल हाईवे की है। ग्राम पंचायत लोहदा निवासी शिवलोचन साहू अपने साइकिल में सवार होकर पेंड्री स स्थित पोहा मिल में मिस्त्री का काम करने जा रहा था। इस बीच रायपुर की ओर से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 07 एन 9477 ने साइकिल चालक शिवलोचन को ठोकर मार दी,

जिससे साइकिल चालक को चेहरा सिर व सीना सहित पैर हाथ में गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल में मौजूद लोगों के द्वारा मृतक को सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों के द्वारा शिवलोचन के मौत होने की पुष्टि किया गया। दुर्घटना की सूचना मृतक के पुत्र के द्वारा सरगांव पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सरगांव पुलिस के द्वारा कार व वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है साथ ही पुलिस द्वारा मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया है।

क्रॉसिंग न होने से आए दिन होती है बड़ी दुर्घटनाएं अब तक 10 लोगो की जा चुकी है जान..

नेशनल हाईवे 130 में किरना और सरगांव के बीच पेंड्री मोड़ से ग्राम पंचायत पेंड्री (स) सहित 10 से 15 गांव जाने का मार्ग है। जहां पर लगभग 30 हजार की जनसंख्या लोग निवासरत है। जिनका प्रत्येक दिवस सरगांव पथरिया मुंगेली के लिए आना जाना लगा रहता है। उक्त मार्ग की ओर जाने के लिए क्रॉसिंग नही दिया गया है।वही पेंड्री स मोड़ से लगभग 200 मीटर पहले क्रॉसिंग दिया गया है। जिसके चलते ग्राम वासियों को विपरीत दिशा से रोड क्रॉस करना पड़ता है। जिसके चलते आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। अब तक उक्त स्थल में लगभग 10 लोग अपनी जान गंवा चुके है। ग्राम वासियों के द्वारा पेंड्री स मोड़ के पास क्रॉसिंग की मांग की गई है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर ग्राम वासियों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम करने की बात कही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!