Advertisements

TS सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री, चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। TS सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है।

बता दें कि, आज ही छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में चुनाव समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद आज देर शाम स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए कांग्रेस ने लेटर जारी कर दिया है। इसके साथ ही TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ के पहले उप मुख्यमंत्री बन जायेंगे।

सीएम भूपेश ने दी बधाई
Ts सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, हैं तैयार हम.
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!