Advertisements

शुक्रवार को बिलासपुर में भाजपाध्यक्ष नड्डा. शनिवार को कांकेर में राजनाथ की सभा. बस्तर साधने का होगा प्रयास।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर पहुंच रहे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले उत्साह बढ़ाने राजनाथ सिंह कांकेर (Kanker) दौरा करने वाले हैं और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर फोकस किया है। इसके लिए संभाग के सात जिलों में 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 12 विधानसभा सीटों में जीत हासिल करने के लिए केंद्र के बड़े नेता बस्तर का दौरा कर रहे हैं। बीते 22 जून को गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हुआ था और 30 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भी बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इसके बाद 1 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे।

राजनीतिक दृष्टिकोण से राजनाथ सिंह का कांकेर दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उनके बस्तर प्रवास के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांकेर शहर के नरहर मैदान में होने वाली आम सभा के लिए पूरे बस्तर संभाग के कार्यकर्ताओं को जुटाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी इस सभा मे मौजूद रहेंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!