Advertisements

BJP के बयानों पर CM भूपेश बोले- दूसरे के भरोसे सत्ता में आना चाहती है भाजपा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: चुनाव से कुछ महीनों पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में एक ओर जहां भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस पर तंज कस रहे है तो वहीं कांग्रेस नेता भी जमकर पलटवार कर रहे है। टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा के बयानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है।

 

इनके नेता सिर्फ झूठ बोलते है….

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व हताशा में है। बीजेपी के केंद्रीय नेता केवल झूठ बोलते है। सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने से बीजेपी में हताशा है। बीजेपी दूसरे के भरोसे सत्ता में आना चाहती है। बीजेपी को लग रहा था जोगी फैक्टर जैसा फिर होगा, लेकिन हर बार बिल्ली के भाग से छींका नहीं फूटता।

 

जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया!

वहीं रमन सिंह की तरफ से दिये गये बयान, चुनाव में बीजेपी के मोदी के चेहरे को लेकर काम किया जायेगा, पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेल दिया गया है, नए चेहरे को अवसर दे नहीं रहे है। पीएम के चेहरे पर कर्नाटक में चुनाव लड़कर देख चुके है, हिमाचल में भी देख चुके है, वहां की जनता ने स्वीकार नहीं किया, केंद्रीय नेतृत्व भी आकर झूठ बोल रहे है, उन्हें स्वीकार नहीं किया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!