Advertisements

देश के प्रसिद्व गायको के साथ कीर्तन भवन में गरबा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन,अक्स गरबा महोत्सव समिति ने शुरू की आयोजन की तैयारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर :- जगत जननी मां दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि में इस साल भी आकार कला संगम (एकेएस) के बैनर तले भव्य गरबा नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूप रेखा तैयार करने के लिए शनिवार को शहर के श्रीहरिकीर्तन भवन में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजक समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सर्व सहमति से समिति का गठन किया गया जिसमें संयोजक के पद पर सुनील सिन्हा, विष्णु सोनी (मानू), शशांक भगत, सोनू पांडेय एंव अरविंद साय को शामिल किया गया,
समिति के अध्यक्ष पद लिए सर्व सहमति से अभिषेक शर्मा को चयन किया गया, वही अक्स वैष्णवी में श्रीमती सिमा गुप्ता को अध्यक्ष पद पर सहमति बनी।
समिति के संयोजक सुनिल सिन्हा ने बताया कि एकेएस लगातार 18 वें साल गरबा नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में देश के जाने माने गायक शामिल होकर, प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करेगें। संयोजक सिन्हा ने बताया कि पिछले साल,एकेएस के गरबा महोत्सव में 19 सौ 82 लोगों भाग लिया था। इस साल होने वाले महोत्सव में प्रतिभागियों में वृद्वि होने की संभावना है। इस अनुमान के आधार पर आवश्यक व्यवस्था करने पर,बैठक में पदाधिकारियों ने चर्चा की। समिति की महिला विंग वैष्णवी की अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने बताया कि गरबा नृत्य महोत्सव में साल दर साल बालिकाओं और महिला प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होनें बताया कि 5 अक्टूबर से प्रतिभागियों का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। नौ रात्रि के अंतिम चार दिन,गरबा नृत्य का आयोजन श्रीहरिकीर्तन प्रांगण के बाहर के खाली मैदान में किया जाएगा। संयोजक सुनिल सिन्हा ने बताया कि प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए इस साल,बीते साल से अच्छे पुरस्कार की व्यवस्था किया जाएगा। उल्लेखनिय है कि पिछले साल,राजकुमार ताम्रकार (मामा) के सहयोग से प्रथम पुरस्कार के रूप में ई स्कूटी प्रदान किया गया था। बैठक में संयोजक सुनिल सिन्हा,विष्णु सोनी (मानू सोनी),शशांक भगत,सोनू पांडे,अरविंद साय के साथ अक्स गरबा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा (गप्पू) और अतुल मुंदड़ा शामिल थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!