Advertisements

जशपुर एंटी स्नेक वेनम से बची मरीज की जान,सन्ना सीएचसी में तुरंत किया गया इलाज

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया हैं। इसके साथ ही सांप के काटने पर झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों में आकर इलाज करने संबंधी जनजागरुकता फैलाने के निर्देश भी दिए हैं।
आज सन्ना के श्री रसेल राम को सुबह रसेल बंबू पिट वाइपर सांप ने काट लिया। वे अपने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना पहुंचे। यहां पर उन्हें एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया की फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है। श्री रसेल राम सन्ना सीएचसी आने से पहले झाड़फूक करने वाले के पास गए थे। जब हालत बिगड़ने लगी तब वे सीएचसी सन्ना इलाज के लिए आए। डॉक्टर ने उन्हें समझाइश देने के साथ अंधविश्वासों से दूर रहने की सलाह दी। डॉक्टर ने बताया की गावों में शासन के निर्देशानुसार सांप काटने पर झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने और तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करने संबंधी जागरूकता फैलाई जाती है। इसका सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं और लोग स्वास्थ्य केंद्रों में आकर अपना इलाज करा रहे हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!