रायपुर।
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में घायल जवानों का हालचाल जानने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों के इलाज, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी घायल जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शहीद और घायल जवानों तथा उनके परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।




