Advertisements

महिला थाना प्रभारी आशा तिर्की बनीं उप पुलिस अधीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर, जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एक गरिमामयी आयोजन में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आशा तिर्की को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्वयं उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए दायित्व की बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा हाल ही में प्रदेश के 59 निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में जशपुर जिले की कर्मठ व ईमानदार अधिकारी श्रीमती आशा तिर्की का नाम भी शामिल है।

पदोन्नति समारोह के दौरान एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल श्रीमती तिर्की के लिए, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती तिर्की अपने कर्तव्यों का निर्वहन नए पद पर भी पूर्ण निष्ठा व कुशलता से करेंगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता बाज, डीएसपी भावेश समरथ, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रीमती तिर्की के परिजन उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।

—००—

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!