Advertisements

संविधान की हत्या और जनता पर अत्याचार का काला अध्याय है आपातकाल: जगन्नाथ पाणिग्राही कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना कांसाबेल में सेमीनार का आयोजन,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर : आपातकाल के दौरान संविधान की हत्या कर जनता पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की ढोंग करते हुए घूम रहे हैं। उन्हें पहले आपातकाल के दौरान अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यो का इतिहास अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रहणी ने कही। वे सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि 25 जून 1975 को तात्कालिन प्रधानमंत्री ने तमाम सांवैधानिक प्रविधानों और कानूनों को दरकिनार करते हुए बिना कैबिनेट की सहमति लिए बिना आधी रात को देश में आपातकाल घोषित कर दिया। इसके साथ ही देश में सरकारी अत्याचार का नंगा नाच शुरू हो गया। जयप्रकाश,राजनारायण,लाल कृष्ण आडवाणी,अटल बिहारी बाजपेयी,मधु दंडवते जैसे बड़े नेताओं सहित सवा लाख लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। इतना ही नहीं सरकार ने 38,39,40,41 और 42 वां संविधान संशोधन कर देश की जनता से मौलिक अधिकार यहां तक कि जीवित रहने का अधिकार तक छीन ली थी। जेल में बंद किये गए लोगों को न्यायालय में अपील करने का अधिकार नहीं था। न्यायालय से सांवैधानिक समीक्षा का अधिकार छिन लिया गया ताकि सरकार की मनमानी पर न्यायालय हस्तक्षेप ना कर सके। बिना विपक्ष के इंदिरा गांधी ने संविधान के प्रस्तावना से छेड़छाड़ करते हुए समाजवाद और धर्म निरपेक्ष शब्द जोड़ दिया। पाणिग्रहणी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण के दौरान प्रस्तावना में समाजवाद शब्द जोड़ने का विरोध किया था। उन्होने तर्क दिया था कि एक लोकतांत्रिक देश में जनता को अपने विवेक के अनुसार किसी भी विचारधारा को मानने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने आपातकाल की आड़ में देश के संविधान की हत्या कर डाली थी। उन्होनें कहा कि कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल से प्रेस और पत्रकार भी सरकारी मिशनरी के अत्याचार से प्रभावित हुए थे। कई पत्रकार और संपादकों को जेल में डाल दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशीप लागू कर दिया गया था। कोई भी लेख बिना सरकार के पूर्व अनुमति के प्रकाशित नहीं हो पाती थी। अपने इस काले कारनामे का दंड कांग्रेस को देश की जनता ने 1977 में हुए आम चुनाव में दिया था और अब भी कांग्रेस अपने ऐतेहासिक भूलों की कीमत चुका रही है। पत्रकारवार्ता में जशपुर की विधायक रायमुनि भगत,वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह,जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा,रुपेश सोनी,मिडिया प्रभारी फैजान खान उपस्थित थे।

सेमीनार का आयोजन आज –

जगन्नाथ पाणिग्राही ने बताय कि युवा पीढ़ि को आपातकाल में हुए भीषण अत्याचार और संविधान की हत्या करने की कांग्रेसी प्रयास के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके अंर्तगत मंगलवार को कांसाबेल में विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!