Advertisements

समाचार* *धीरे चले सुरक्षित अपने घर पहुंचे-सांसद श्री राधेश्याम राठिया* *हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न*

*जशपुरनगर 16 जुलाई 2025/* लोक सभा सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा और दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धीरे चले और सुरक्षित पहुंचे लोगों यातायात के नियमों की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, पुलिस विभाग की डीएसपी मंजुलता बाज और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर चलान काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिन जगहों पर ज्यादा दुर्घटना होती है, उन जगहों को सुधारा जा रहा है और संकेत चिह्न भी लगाया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने दुर्घटना को रोकने के लिए सीसीटी कैमरा लगवाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर तत्काल ऑनलाइन चलान कट जाता है वैसे प्रकिया अपनाया जा सकता है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियमों के उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में 1 जनवरी से 13 जुलाई तक 9983 प्रकरणों को दर्ज किया गया है और 4368300 राशि का जुर्माना काटा गया है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 52 वाहन चालकों का लाईसेंस निलंबित किया गया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि लोगों में जन जागरूकता अभियान के तहत स्कूल और कॉलेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, हेलमेट रैली, निःशुल्क हेलमेट वितरण, स्कूल बसों और आटो वाहन का फिटनेस चेक, नुक्कड़ नाटक, यातायात जागरूकता रैली, नेत्र परीक्षण, लाइसेंस शिविर का आयोजन, वाहनों में रेडियम पट्टी, आदि अभियान चलाया जा रहा है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!