Advertisements

कुनकुरी ग्रामीण मंडल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों व नारों से गूंजा नारायणपुर

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कुनकुरी ग्रामीण मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत संदेश लेकर गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से गुज़री।

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों की धुन और “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों ने वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जागृत करने का प्रयास है। तिरंगा हमारी आज़ादी का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह एकता, विविधता और बलिदान की प्रेरणा भी देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया गया और राष्ट्र की सेवा और एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार विजयआदित्य सिंह जूदेव, कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, डीडीसी श्रीमती अनीता सिंह, डीडीसी श्रीमती मलिता बाई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, संतोष सहाय, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, गणेश यादव, प्रतिमा भगत, अनूप नारायण बड़ाइक, शंकर यादव, शिवशंकर सिंह, संतन राम, तुलाधर यादव, गौतम राय, गोपाल यादव, श्रीमती सरिता अंगिरा, बिरेश सनमानी, श्रीमती संतोषी नंदे, असलम आजाद, आकाश बाजपेयी, विकास नाग, अरुण मोहंती, यशवंत यादव, मयंक चौहान, मयंक सहाय, प्रमोद यादव, तुलेश्वर यादव, बघेल यादव, वेदप्रकास अंगिरा, मनोज यादव, हेमंत आपट सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!