Advertisements

जशपुर भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित: अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में जहां पुराने अनुभवी पदाधिकारियों को बनाए रखा गया है, वहीं कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी देकर संगठन में ताजगी और नई ऊर्जा का संचार किया गया है। भाजपा का मानना है कि यह संयोजन संगठन को और अधिक मजबूती देगा।

घोषित सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर उपेन्द्र यादव, श्रीमती हेमंती भगत, कपिल देव साय, श्रीमती रीना बरला, आनंद शर्मा और श्रीमती शांति भगत को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी मुकेश शर्मा और मनीष अग्रवाल को दी गई है। वहीं मंत्री पद पर श्रीमती हिरामती पैकरा, राजकपूर भगत, संतोष सिंह, संतोष सहाय, आलोक सारथी और श्रीमती सुनीति भोई का चयन हुआ है। संगठन की आर्थिक व्यवस्था की देखरेख कोषाध्यक्ष नटवर मूंदड़ा करेंगे, जबकि सह-कोषाध्यक्ष वरुण जैन होंगे। कार्यालय मंत्री के रूप में श्रीनायक मिश्रा और सह कार्यालय मंत्री के रूप में शरद चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि यह कार्यकारिणी अनुभव और नई सोच का बेहतरीन मिश्रण है, जो संगठन को नई गति और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय ने भी नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम संगठन के विस्तार और आने वाले चुनावी चुनौतियों में अहम भूमिका निभाएगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!