Advertisements

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, 4 लाख के जेवरात बरामद

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग/नंदनी। जिले में लगातार हो रही ज्वेलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने निगरानी बदमाश सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 10-11 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात ग्राम मेढेसरा स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स और 16-17 अगस्त की रात ग्राम कोड़िया स्थित भावना ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों ही मामलों में थाना नंदनी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने माल-मुलजिम की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस की एसीसीयू और थाना नंदनी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सायबर टीम की मदद ली। मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि थाना छावनी का निगरानी बदमाश बादल सोनी ग्राम बोडेगांव में किराए का मकान लेकर रह रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों—सूरज कोसरे, नितिन झाड़े और धनेश्वर साहू—के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया कि चोरी से पहले वे ज्वेलरी शॉप की रेकी करते थे और वारदात के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को डिस्कनेक्ट कर सब्बल से शटर उखाड़ते थे। पकड़े गए सभी आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 3 किलो चांदी के जेवरात, दो मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त सब्बल जब्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी कार्यवाही में ई-साक्ष्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ पूर्व सिद्ध अपराधों की धाराएं भी जोड़कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी—

1. बादल सोनी, 32 वर्ष, पता– केम्प 1 थाना छावनी

2. सूरज कोसरे, 22 वर्ष, पता– तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगांव

3. नितिन झाड़े, 22 वर्ष, पता– तेलीटोला (टप्पा) जिला राजनांदगांव

4. धनेश्वर साहू, 28 वर्ष, पता– तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगांव

 

👉 पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही में एसीसीयू और थाना नंदनी की विशेष भूमिका रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!