Advertisements

राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, जशपुर में फूंका पुतला

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश

 

 

जशपुर राहुल गाँधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जशपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष Rahul Tirkey के निर्देशन तथा भाजयुमो जशपुर जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा की गई बयानबाजी अमर्यादित, गैर-जिम्मेदार और स्तरहीन है, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

 

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए भ्रम और नफरत की राजनीति कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से देशवासियों के सामने सार्वजनिक माफी मांगने की मांग भी की।

 

इस मौके पर जिला महामंत्री भाजयुमो विकास राजा सोनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बौखला चुकी है और उसके नेताओं की भाषा उनके राजनीतिक पतन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित, राष्ट्र सम्मान और देश के लोकप्रिय नेतृत्व के सम्मान के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहेगा।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!