स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजसमंद. पुराने मोबाइल, खराब चार्जर, बेकार कंप्यूटर और बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अब सिर्फ कबाड़ नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती भी हैं। इसी चुनौती से निपटने और विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान-6 के तहत 28 अक्टूबर को प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।अभियान के तहत स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावों, उसके सुरक्षित प्रबंधन और उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों की जानकारी को परखा जाएगा, ताकि वे ई-वेस्ट के प्रति जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके सही निस्तारण के लिए प्रेरित कर सकें।
Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements
Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!