बैकुंठपुर के पास दर्दनाक हादसा: बस-बोलेरो भिड़ंत में 4 बच्चों समेत 14 घायल, एक महिला की मौत

Picture of News Desk

News Desk

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नगर गांव के पास राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए।

समाचार फोटो

मृतका की पहचान चिरमिरी के खोखापानी निवासी रितु सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग चिरमिरी से कुदरगढ़ देवी धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नगर गांव के पास उनकी बोलेरो की सामने से आ रही राजहंस बस से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

समाचार फोटो

दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने इस भीषण सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना कैसे हुई, दोनों वाहनों की रफ्तार क्या थी और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

News Desk
Author: News Desk

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!