बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान, 32 हजार लोगों का डेटा खंगाला, 250 से अधिक संदिग्ध जांच के दायरे में

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान, 32 हजार लोगों का डेटा खंगाला, 250 से अधिक संदिग्ध जांच के दायरे में

दुर्ग। बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और अवैध प्रवास की जांच के लिए दुर्ग पुलिस की STF टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का विश्लेषण कर 250 से अधिक लोगों को आगे की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

STF टीम ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में जानकारी जुटाने और दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई की। फिलहाल संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

दुर्ग पुलिस पहले भी अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे डिपोर्ट कर चुकी है। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 पर संपर्क किया जा सकता है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!