पारिवारिक जमीन विवाद में खूनी खेल, फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

Picture of News Desk

News Desk

SHARE:

पारिवारिक जमीन विवाद में खूनी खेल, फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट
पारिवारिक जमीन विवाद में खूनी खेल, फूफा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबहार में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक फूफा ने अपने भतीजे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोष प्रधान (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी फूफा का नाम मनबोध राम (60 वर्ष) है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मनबोध राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

समाचार फोटो

यह घटना 24 अक्टूबर 2026 की रात को हुई। मृतक संतोष प्रधान की पत्नी सुमित्रा प्रधान ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उस शाम संतोष बाजार से घर लौटा था। इसके बाद उसने अपने दादा से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने फूफा ससुर मनबोध के घर जा रहा है और आज उसे बताएगा। यह कहकर वह रात करीब 08:00 बजे घर से निकल गया।

प्रार्थिया सुमित्रा प्रधान के अनुसार, आरोपी मनबोध राम उनके घर के पास ही रहता था। जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक संतोष प्रधान और मनबोध राम के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात जब सुमित्रा को मनबोध के घर की ओर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी, तो वह तत्काल वहां पहुंची।

मनबोध के घर के आंगन में पहुंचने पर सुमित्रा ने देखा कि उसका पति संतोष प्रधान मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर एवं गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के कारण गंभीर चोटें आई थीं और मौके पर काफी खून फैला हुआ था। वहीं, आरोपी मनबोध राम पास में कुल्हाड़ी रखकर बैठा हुआ था।

सुमित्रा प्रधान की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद आरोपी मनबोध राम, जो लगभग 20 वर्षों से अपने ससुराल ग्राम जामबहार में घर जमाई के रूप में रह रहा था, उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनबोध राम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 08:00 बजे मृतक संतोष उसके घर पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से संतोष के सिर एवं गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

आरोपी मनबोध मांझी द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, रिझन भगत, आरक्षक महेन्द्र पैंकरा, आरक्षक पुनित साय, आरक्षक अरविन्द साय एवं नगर सैनिक रवि गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

News Desk
Author: News Desk

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!