Advertisements

NH 43 हाईवे पर ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, पुलिस जांच में बयान विरोधाभासी, कई एंगल पर जाँच शुरू,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। मंगलवार सुबह जशपुर जिले के बालाछापर गग्राम NH 43 हाईवे पर एक संदिग्ध लूट की वारदात का मामला सामने आया है। ट्रक क्रमांक CG-14 MT-6190 के चालक ने दावा किया है कि रांची से आलू लोड कर लौटते वक्त उसके पास रखे 13 लाख रुपये चार अज्ञात लोगों ने लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लघुशंका के लिए ट्रक रोका, चार लोगों ने हमला कर लूट की — चालक का दावा

पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह रांची से आलू लोड कर आ रहा था और उसके पास रांची से लाए गए माल की कीमत 13 लाख रुपये थे। सुबह लगभग 6:00 बजे बालाछापर के पास ट्रक को लघुशंका के लिए रोका और नीचे उतरा। उसी दौरान पीछे से एक चार पहिया वाहन पहुंचा, जिसमें सवार चार लोग उतरे और उसके हाथ-पैर बांधकर जमीन पर गिरा दिया। चालक के अनुसार आरोपियों ने डंडे और पत्थर से चोट मारने के बाद ट्रक में रखे रुपये व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले।
फिलहाल पुलिस को डोडकचौरा ढाबा के पास चालक का मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला है।

मेडिकल में चोट के निशान नहीं, बयान में कई विरोधाभास

पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया है, पर रिपोर्ट में चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। तफ्तीश के दौरान चालक के बयान कई बार बदलते पाए गए —वह कभी सामने हाथ बांधे जाने, तो कभी पीछे हाथ बांधे जाने की बात बताता रहा। यदि उसे जमीन पर गिराया गया होता, तो उस समय ओस के कारण कपड़े गीले होने चाहिए थे, साथ ही घास-फूस तथा मिट्टी के निशान भी लगने चाहिए, पर ऐसा कुछ नहीं मिला। चालक ने डंडे और पत्थर से प्रहार की बात कही थी, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में कोई चोट नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, इसलिए ड्राइवर के कथन की भी जांच जांच के दायरे में है। साइबर टीम सक्रिय, झारखंड की ओर रवाना की गई पुलिस पार्टियां
मामले के सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं कई पुलिस टीमें झारखंड की ओर रवाना कर दी गई हैं ताकि वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का मिलान किया जा सके।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है। पुलिस की कोशिश होगी कि यदि घटना वास्तव में घटी है, तो लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही बयान में आए विरोधाभासों की भी गहराई से जांच की जा रही है।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights