Breaking Jashpur : चार घायलों में एक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज से किया गया रेफर

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शुक्रवार को पत्थलगांव हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए चार में से तीन की हालत स्थिर बनी हुई है,वही एक घायल को अंदरूनी चोट के इलाज के लिए रेफर किया गया है। रायगढ़ मेडिकल कालेज द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि सहानी राठिया 25 वर्ष,करन सिंह 30 वर्ष,राजकुमार सिंह 15 वर्ष और जनता राम 45 वर्ष शामिल है। करन सिंह को सिर में और राजकुमार को दाहिने कंधे में चोट लगा है। इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वही जनता सिंह को सिर के अंदरूनी हिस्से में आई चोट के लिए हायर सेंटर के न्यूरो विभाग में रेफर किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस भीषण हादसे में पत्थलगांव निवासी गौरव अग्रवाल की मौत हो गई थी। उनका आज स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Rashifal