रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। सहयोगी अधिकारी से बदसलूकी करने नारायणपुर के एसपी उदय किरण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें नारायणपुर से हटा कर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है। वही सीएम सुरक्षा का दायित्व सम्हाल रहे गिरजा शंकर जायसवाल को नारायणपुर के एसपी का दायित्व दिया गया है। वही मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व सम्हाल रहे विवेक शुक्ला को दिया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि घटना उजागर होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिवट कर एसपी उदय किरण के व्यवहार को गलत बताया था और उन्हें हटाए जाने का निर्देश दिए जाने की जानकारी भी दी थी।