मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

SHARE:

रायपुर, 16 अक्टूबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे। श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्व. मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,विधायक गोमती साय,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जुटे

बगिया में मुख्यमंत्री ने किया 72 लाख के हेलीपेड लाउंज और 28 हेक्टेयर पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, विकसित हो रहा है जशपुर का नया पर्यटन केंद्र—रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिली बड़ी सौगात,