रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय कांग्रेस का महा अधिवेशन होना है। इस अधिवेशन की तैयारियां जोरों से चल रही है। कांग्रेस ने स्वागत समिति में 114 नेताओं की लिस्ट जारी की थी। अब इसमें 15 नेताओं का नाम और जोड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम हाउस के प्रस्ताव के बाद इन 15 नेताओं का नाम जोड़ा गया है। इन 15 नेताओं में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम सलाहकार रुचिर गर्ग, विनोद वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, वीरेश ठाकुर, शफी अहमद, राजेंद्र तिवारी, सुभाष धूप्पड़, वाणी राव, सीमा वर्मा, राजेंद्र साहू, रजनू नेताम और आरती सिंह का नाम जोड़ा गया हैं।