टोंगो और मोजांबिक के नर्तक दल राजधानी रायपुर पहुंचे।

SHARE:

रायपुर: अफ्रीका के टोंगो और मोजांबिक से नर्तक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नर्तक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिल। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ नारे का पूरे जोश के साथ उद्घोष किया।
उल्लेखनीय है कि टोंगो से आए नृतक दल में कुल 10 सदस्य शामिल हैं, जिसमें 6 पुरुष और 4 महिला हैं। टीम लीडर अजवोन बोचोउ अटा ने बताया कि उनके देश की सांस्कृतिक झलक छत्तीसगढ़ की धरा पर बिखरेगी तथा उन्हें भी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
साथ ही मोजांबिक से आए नर्तक दल के टीम लीडर डेविड वेसलीना बोसले ने बताया कि उनके साथ भी कुल 10 सदस्य हैं जिसमें 8 पुरुष और 2 महिला सदस्य शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने हमें इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका दिया है, यह हमारे जीवन का बेहद ही सुखद पल है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,विधायक गोमती साय,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जुटे

बगिया में मुख्यमंत्री ने किया 72 लाख के हेलीपेड लाउंज और 28 हेक्टेयर पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, विकसित हो रहा है जशपुर का नया पर्यटन केंद्र—रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिली बड़ी सौगात,