रोड किनारे मिला नर तेंदुआ शावक का शव।

 

कांकेर: जिले में एक नर तेंदुआ शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नर तेंदुआ शावक की मौत हुई है।

 

घटना कांकेर वन परिक्षेत्र के बार देवरी के शांतिपारा के पास की है। घटना की जानकारी वन अमला को मिलते ही वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपाई व उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

 

पंचनामा तैयार कर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ले जाया गया है। तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 माह के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल वन अमला मामले की जांच कर रहा है।

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब। दो दिन पहले ही पंजाब से बिहार तस्करी कर रहे डेढ़ करोड़ रुपए की पकड़ी थी शराब।। विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस

Rashifal