ताजा खबरें

रोड किनारे मिला नर तेंदुआ शावक का शव।

 

कांकेर: जिले में एक नर तेंदुआ शावक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नर तेंदुआ शावक की मौत हुई है।

 

घटना कांकेर वन परिक्षेत्र के बार देवरी के शांतिपारा के पास की है। घटना की जानकारी वन अमला को मिलते ही वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपाई व उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची है।

 

पंचनामा तैयार कर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस ले जाया गया है। तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 माह के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल वन अमला मामले की जांच कर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि,मुख्यमंत्री ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण,वन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा गया मौन,

Rashifal