जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा बहु प्रतीक्षित कांसाबेल नगर के संगठन का विस्तार करते हुए,पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। संगठन के विस्तार में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करते हुए,भविष्य की राजनीतिक सम्भावनाओ को साधने का प्रयास किया गया है।
जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष केशव पांडे ने बताया कि आगामी चुनाव में जीत का परचम लहराने के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा और उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन नवयुवकों व अनुभवी युवाओं का टीम चयनित किया गया है।
सभी लोगों के आपसी सामंजस्य से आगामी चुनाव में जीत का राह आसान किया जाएगा।
अध्यक्ष केशव पांडे ने टीम के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हए उज्ज्वल भविष्य का कामना की है।
