Breaking News
POLICE : यातायात पुलिस जशपुर द्वारा एन एच 43 मेंआम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक,CG Breaking : अत्यावश्यक सेवा संधारण को देखते हुए शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का किया प्रतिषेध,छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया आदेशतेज रफ्तार कार की चपेट में आया सायकिल सवार, घटना स्थल पर ही हुई मौत, सरगांव पुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में, कर रही कार्यवाही,CRIME VIDEO : लाखों के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार, CG CRIME : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा,Police : यातायात पुलिस के द्वारा शहर में चलने वाले ऑटो वाहनों के दस्तावेज की गई जांच,साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगा कर ऑटो चालकों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण,,,समाजसेवी हनुमान प्रसाद जैन को श्रद्वाजंलि देने छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से पहुंचें अतिथि,अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ 2 आरक्षक अपने पद से सेवानिवृत्त हुये, प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई,Police mungeli : जिले में पुलिस सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए चला रही जागरूकता अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत साढ़े 3 सो से अधिक लोगों पर 1 लाख रुपये से अधिक की चालानी कार्यवाही,CG CRIME : मारपीट कर 50 हजार की लूट करने वाले दो आरोपियों को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम सहित घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त,,,

पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की प्रसिद्ध पर्वतारोही याशी जैन ने सौजन्य मुलाकात की। याशी ने मख्यमंत्री को बताया की वे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जो 45 दिनों तक चलेगा।

 

 

मुख्यमंत्री बघेल ने याशी जैन का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने याशी द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्वज का विमोचन भी किया।

 

पर्वतारोही याशी जैन ने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ अभियान का परचम फहराया है। याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी, माउंट अकंकागुआ (6961 मीटर) फतह किया।

 

2 अक्टूबर 2022 को 5896 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। वे वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई के अभियान में कैंप-4, 8000 मीटर की ऊंचाई तक पहुँची। याशी ने जनवरी 2021 में 6119 मीटर ऊंची लोबुचे ईस्ट पीक पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

 

जनवरी 2020 में उन्होंने 6189 मीटर ऊंची आईलैंड पीक नेपाल पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। वर्ष 2019 में याशी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी 5642 मीटर ऊंची माउंट एल्ब्रस पर एवं वर्ष 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची माऊंट जोगिन 3 चोटी फतह करने में पर सफलता पाई।

CG Breaking : अत्यावश्यक सेवा संधारण को देखते हुए शासन ने पटवारियों के कार्य करने से इंकार किये जाने का किया प्रतिषेध,छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया आदेश

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर इकाई में पदस्थ 2 आरक्षक अपने पद से सेवानिवृत्त हुये, प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू (भा.पु.से.) द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई,

Rashifal

error: Content is protected !!