NIT की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस।

 

रायपुर: राजधानी रायपुर में NIT की एक छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी की रहने वाली थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा का नाम पिंदीलेशिया है। वह सेकेंड इयर की छात्रा थी। देर रात गीतानगर स्थित हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवाया। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि हेल्थ को लेकर वह काफी परेशान रह रही थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब। दो दिन पहले ही पंजाब से बिहार तस्करी कर रहे डेढ़ करोड़ रुपए की पकड़ी थी शराब।। विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस

Rashifal