सोनिया गांधी का संदेश शब्दवाण से भाजपा-आरएसएस पर किया प्रहार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।

 

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है। हम देश के लिए लड़ते हैं। अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें। धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी।

 

मोदी सरकार पर हमला

सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल है। भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब है। देश की महिलाएं, अनुसूचित जाति आदिवासी और अल्पसंख्यक परेशान हैं। अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,विधायक गोमती साय,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जुटे

बगिया में मुख्यमंत्री ने किया 72 लाख के हेलीपेड लाउंज और 28 हेक्टेयर पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, विकसित हो रहा है जशपुर का नया पर्यटन केंद्र—रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिली बड़ी सौगात,