बिलासपुर: में लापता बिल्डर वकील अंसारी की हत्या कर दी गई है। वकील अंसारी पिछले दो माह से गायब थे। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी व उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ब्लैकमेंल कर वकील अंसारी से रकम वसूलना चाहते थे। असफल रहने पर उन्होंने वकील की हत्या कर दी थी।
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी कालोनी निवासी 35 वर्षीय वकील अंसारी बिल्डर व जमीन का कारोबार करते थे। उनका सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चैक में ऑफिस था। वे 3 नवंबर को अपनी पत्नी को घर से यह बोल कर निकले थे कि वो अंबिकापुर में अपने मित्र आरएस बागड़िया से पैसो व व्यापार के बारे में बातचीत करने के लिए जा रहे हैं। 5 नवंबर तक वापस नहीं आने पर उनकी पत्नी अकबरी खातून ने सकरी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।