ताजा खबरें

कांग्रेस महाधिवेशन का आज अंतिम दिनः निकलेगी पब्लिक रैली, राहुल गांधी।

 

रायपुर: में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन का तीसरा और अंतिम दिन है। आज भी कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इनमें कृषि, किसान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, युवा, शिक्षा और रोजगार के प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

 

10ः30 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे फिर प्रस्तावों पर चर्चा शुरू होगी। दोपहर 1.50 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाधिवेशन समापन भाषण देंगे। दोपहर 2 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन का समापन होगा।

 

इसके बाद कांग्रेस की आमसभा और रैली होगी। आमसभा दोपहर 3 बजे रायपुर के जोरा में आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

आगामी आमचुनाव एवं होली त्यौहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने की आबकारी एक्ट की ताबड़तोड कार्यवाही,आदर्श आचार संहिता से अब तक कुल 45 मामलों में 49 आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही,

Rashifal