ओड़गी /सूरजपुर- अनुसूचित जनजाति कार्य मंत्रालय की केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिनांक 12 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे जिले के ओड़गी क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। जहां पर ग्राम पंचायत पालदलौनी में नवीन एकलव्य आदर्श विद्यालय का शिलान्यास करेंगी। साथ में क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व स्थानीय सरपंच मुन्नी सिंह आयाम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
