Breaking News
Big Breaking : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, पति पत्नी सहित दो बच्चे शामिल, आत्महत्या का कारण अज्ञात,,,,पुलिस घटना स्थल पर,,,,,,राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

चार दिनों में छत्तीसगढ़ में हो चुकी 69,783 मीट्रिक टन धान खरीदी।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से शुरू हो चुका है। बीते चार दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 69 हजार 783 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 4 नवम्बर को किसानों से 23 हजार 89 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 283..07करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज धान बेचने वाले किसानों को 8671 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 606 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। 5 नवम्बर को राज्य में धान उपार्जन के लिए 12,577 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 1,428 टोकन जारी किए गए है। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। धान खरीदी को लेकर कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।

खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1.86 लाख नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

Rashifal