Breaking News
राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

मुख्यमंत्री बघेल ने की सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि वे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर संपूर्ण भारत की सायकल यात्रा पर निकली हैं।

 

सुश्री आशा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ग्राम नाटाराम से हैं। उन्होंने यह यात्रा भोपाल से विगत 1 नवंबर को शुरू की है और देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को इसका समापन करने वाली हैं। इस दौरान वे भारत के 28 राज्यों में लगभग 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक वे 9 राज्यो में 9600 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं, छत्तीसगढ़ दसवां राज्य है।

 

मुख्यमंत्री ने सोलो साइकलिस्ट सुश्री आशा के जज्बे की सराहना की। उन्होंने उनसे अभी तक यात्रा के अनुभव के बारे में जाना और आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। सुश्री आशा ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि यात्रा में उन्हें छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्यों को जानने का भी मौका मिला। राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है

Rashifal