Advertisements

Child safety week : बाल सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन,चाईल्ड लाइन से दोस्ती अभियान के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा मनोहरपुर में किया गया बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम,बच्चों को उनके कानूनों एवं अधिकारों की दी जा रही जानकारी,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

बाल सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस ,चाईल्ड लाइन से दोस्ती अभियान के तहत जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जागरूकता अभियान। जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में ग्राम मनोहरपुर शासकीय स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।

महिला बाल विकास विभाग के चाईल्ड लाईन इंडिया फाउण्डेशन आस्था समिति के साथ संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान।

बच्चों का संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों, नागरिकों को जागरूक करने के उद्येश्य से किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन।

बच्चों को उनके कानूनों एवं अधिकारों की दी जा रही है जानकारी। बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1098 का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा महिला बाल विकास विभाग के चाईल्ड लाईन इंडिया फाउण्डेशन आस्था समिति के साथ संयुक्त रूप से बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवम्बर 2022 से 20 नवम्बर 2022 तक बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत चाईल्ड लाईन से दोस्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अधिकारों पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 15 नवम्बर 2022 को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर में जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष, जिला पंचायत , विशिष्ट अतिथि श्री संजीत बनर्जी जिला पंचायत, श्रीमती साधना सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली एवं श्री उमाशंकर कश्यप, केंद्र समन्वयक चाईल्ड लाईन सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए बच्चों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है एवं चाईल्ड लाईन 1098 नम्बर 24 घंटे आउटरीच फोन सेवा है। ऐसे बच्चें जिनको देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत हैं, या कोई बच्चा शोषण का शिकार हो रहा है, अथवा अनाथ, गुमशुदा, लावारिस, शोषित, बाल श्रम, बाल विवाह का शिकार हो रहा है तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 में फोन करके अपने या किसी दूसरे बच्चों की मदद कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री संजीत बनर्जी उपाध्याय जिला पंचायत के द्वारा बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, साथ ही किसी भी विपरित परिस्थिति में बच्चों को चाईल्ड लाईन निःशुल्क नंबर 1098 या नजदीक के थाने में संपर्क करने को कहा गया। श्रीमती साधना सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुंगेली ने बच्चों को गुड टच- बैड टच और बच्चों के साथ हो रहे अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को कानून में दिये अधिकारों की जानकारी दी गई एवं किसी भी बच्चें को देखरेख एवं संरक्षण की जरुरत की स्थिति में चाईल्ड लाईन नम्बर 1098 एवं थाने में संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया। श्री उमाशंकर कश्यप, चाईल्ड लाईन केंद्र समन्वयक द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख संरक्षण) अधिनियम 2015 बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों के लिये रंगोली, चित्रकला, भाषण, कविता,सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती दुर्गा साहू जनपद सदस्य, श्री महासिंह उप निरिक्षक, श्रीमती श्यामा बाई ध्रुव सरपंच, श्री भवानी साहू उपसरपंच, श्री प्रमोद कुमार साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, , प्राचार्य संजीव कुमार निर्मलकर, व्याख्याता शिक्षक श्री मिथिलेश कुमार देवांगन, महिला आरक्षक बबीता श्रीवास काउंसलर निशा यादव, वालंटियर प्रीति कश्यप, शिक्षक,एवम ग्रामीण उपस्थिति रहे !

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!