Breaking News
Big Breaking : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, पति पत्नी सहित दो बच्चे शामिल, आत्महत्या का कारण अज्ञात,,,,पुलिस घटना स्थल पर,,,,,,राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

फाल्गुन मंडई जहां होता है 800 देवी—देवताओं का आगमन सीएम बघेल को शामिल होने का मिला न्योता।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

 

रायपुर: हिन्दू पंचाग के मुताबिक फाल्गुन मास हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस माह बसंत पंचमी पर्व मनाया जाता है, तो होली पर्व के साथ ही नए वर्ष का इंतजार शुरु हो जाता है। साल के अंतिम मास में अंतिम त्यौहार का स्थान विशेष पर अलग ही महत्व है। ऐसा ही कुछ बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा की परंपरा है, जहां दंतेश्वरी माई का दरबार सजा हुआ है।

 

फाल्गुन मास की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी के साथ ही दंतेवाड़ा में फाल्गुन मड़ई शुरु हो जाता है। हर साल होने वाले इस आयोजन में दंतेश्वरी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने सीएम बघेल को बताया कि पर्व के दौरान फाल्गुन मंड़ई में शामिल होने ओडिसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगभग 800 देवी-देवताओं का आगमन होता है। फागुन मास के अंतिम दस दिनों में आयोजित आदिवासी समाज की पारम्परिक देवभक्ति, आदिवासी संस्कृति और लोक नृत्यों का यह उत्सव अपने चरम पर होता है। आदिवासी लोक संस्कृति, परम्पराओं एवँ मान्यताओं को जीवित रखने के लिए राजा पुरुषोत्तम देव ने फागुन मंडई की शुरुआत की थी।

 

इन तमाम बातों की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देने के बाद दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मंड़ई के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर के सहायक पुजारी परमेश्वर नाथ जिया, सदस्य हरि डेगल, चालकी भरत कश्यप और गजलु पोड़ियाम भी उपस्थित थे।

Rashifal