Breaking News
राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

हसदेव अरण्य बचाओ आन्दोलन में शिरकत करेंगे किसान नेता राकेश टिकैत।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

 

रायपुर: हसदेव अरण्य में फर्जी ग्राम सभा के आधार पर जारी वन स्वीकृति और और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की अनदेखी कर हुई भूमि अधिग्रहण खिलाफ लगभग पिछले एक वर्ष से चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत 13 फरवरी को ग्राम हरिहरपुर में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर विशाल किसान महा-सम्मेलन का आयोजन हो रहा है|

 

हसदेव अरण्य को कोल ब्लॉक से खतरा

हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के उमेश्वर सिंह आर्मो ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ का घना वन क्षेत्र हसदेव अरण्य, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद के नाम पर बने मिनीमाता बांगो बांध का कैचमेंट क्षेत्र है| इस बांध से जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर जिलों की लाखों हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है| जैव विविधता से परिपूर्ण यह विशाल वन क्षेत्र हाथियों का रहवास और उनके आने जाने का रास्ता है| यहां निवासरत आदिवासियों की आजीविका, संस्कृति और उनके जीवन का प्रमुख आधार भी यही जंगल और जमीन है| विभिन्न अध्ययनों के अनुसार हसदेव अरण्य के निवासियों की वार्षिक आमदनी का 60 प्रतिशत हिस्सा जंगल से आता है।

 

 

हसदेव पर किए गए अध्ययन में केंद्र सरकार के संस्थान भारतीय वन्य जीव संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि “यदि हसदेव में किसी भी खनन परियोजना को अनुमति दी गई तो बांगो बांध खतरे में पढ़ जायेगा, उसकी जल भराव की क्षमता कम हो जाएगी| खनन होने से छत्तीसगढ़ में मानव–हाथी का संघर्ष इतना ज्यादा बढ़ जायेगा कि फिर उसे कभी नियंत्रित नही किया जा सकेगा।

 

जानकर बताते हैं कि यदि हसदेव का जंगल कट गया तो न सिर्फ जीवनदायनी हसदेव नदी सूख जाएगी बल्कि हमारी प्राणवायु आक्सीजन का प्रमुख स्रोत ख़त्म हो जायेगा| पिछले 5 वर्षो में 70 से ज्यादा हाथी और सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है| किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल प्रतिवर्ष हाथियों द्वारा रौंदी जा रही है|

 

 

बरसों से चल रहा है संघर्ष

बता दें कि हसदेव को बचाने के लिए पिछले 10 वर्षो से हसदेव के आदिवासी-किसान आन्दोलन कर रहे हैं| अक्टूबर 2021 में हसदेव के ग्रामीणों ने 300 किलोमीटर पदयात्रा कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात की थी| कोई कार्यवाही नहीं होने पर पिछले साल 2 मार्च 2022 से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं| किसान नेता राकेश टिकैत 13 फरवरी को ग्राम हरिहरपुर में पहुंच रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रदेश के अलावा झारखंड और ओडिशा के भी कई संगठन शामिल होने वाले हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला ने बताया, राकेश टिकैत सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। उनके साथ किसान आंदोलन के कुछ और नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं। यहां से वे सरगुजा के सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

Rashifal