Breaking News
राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

सड़क पर नक्सली है और कांग्रेस सरकार आत्मसमर्पित है : कौशिक।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विशाल चक्कजाम एवं धरना प्रदर्शन में शामिल होकर स्व. भाजपा नेताओं के तैलचित्रों पर मार्ल्यापण कर दी श्रद्धाजंलि।

 

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अगुवाई पर विधानसभा बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा में भाजपा द्वारा आहुत प्रदेश व्यापी के तहत विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होनें कहा कि कांग्रेसी कुशासन में बस्तर की धरती भाजपा कार्यकर्ताओें के रक्त से लाल हो चुकी है। उनकी निर्मम हत्या इस बात का प्रमाण है कि बस्तर में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनकी हत्या की जा रही है। उन्होनें कहा कि बस्तर में अपराधी खुन की होली खेल रहें है। लगातार भाजपा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है इन हत्याओं के राजनितिक मायनें निकाले जा सकते है यह सब राजनीतिक द्वेष के कारण ही हत्याएं हो रही है। उन्होनें कहा नक्सली सड़क पर है और कांग्रेस आत्मसमर्पित है हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिये प्राण की बाजी लगाई है जो भाजपा कार्यकर्ता शहिद हुए है उनके परिवार का दुख प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं समझ सकते है। उन्हें केवल राजनीति करनें ही आता है। जिस प्रकार कांग्रेस के इशारे पर नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है इससे स्पष्ट है इन सब का मुल कारण कांग्रेस ही है। इस बात को बस्तर के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता समझ चुकी है। उन्होनें कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस घबराई हुई है। इसी कारण कांग्रेस यह सब षडयंत्र कर रही है ताकी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डर जाए लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के षडयंत्रों से न डरने वाले न ही पीछे हटने वाले है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार जो जांच करवा रही है उस पर जनता तो दुर कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं है। कांग्रेस ने एन.आई.ए को पत्र लिखा है। एक तरफ खुद एन.आई.ए पर प्रश्न उठाते है और दुसरी तरफ एन.आई.ए को पत्र लिखकर अपने जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है, अपने जवाबदारी से सरकार बचना चाह रही है। पर कांग्रेस अपने जिम्मेंदारियों से बच नहीं सकती जवाबदेही सुनिश्चित होगा इन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होनें कहा कि इस आदोंलन के बाद भी अगर कांग्रेस नहीं सुधरेगी तो आने वाले समय में भाजपा को उग्र आदोंलन की आवश्यता पड़ेगी तो भाजपा वो भी करेगी।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने स्व भीमा मंडवी, बुधराम पटेल करटाम, सागर साहू, रामधर आलामी, निलकंठ कक्केम के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर दो मिनट का मौन धारण किया और श्रद्धाजंलि दी।

Rashifal