Breaking News
Big Breaking : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, पति पत्नी सहित दो बच्चे शामिल, आत्महत्या का कारण अज्ञात,,,,पुलिस घटना स्थल पर,,,,,,राजनीति : “युवा कांग्रेस जशपुर ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च”मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण सुविधा विस्तार के लिए सीएम और सांसद ने दिए लाखों रुपए।करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को दुर्ग पुलिस ने इस राज्य से किया गिरफ्तार।छत्तीसगढ़ से हज के लिए इतने लोगों का हुआ चयन मोहम्मद असलम खान ने दी जानकारी।Raipur में भी कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, CM भूपेश भी हुए शामिल।छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये।खेल: रणजीता स्टेडियम में रात्रीकालीन फुटबॉल की तैयारियां जोरों पर,अंतर्राज्यीय फ्लड लाईट नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 2 अप्रैल से।कुत्ते ने 16 लोगों को किया जम्खी, फिर मिली मौत की सजा।पर्वतारोही याशी जैन को मिलेंगे 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान।

कांग्रेस की गमला संस्कृति का नया नमूना पेश- भाजपा

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,मोहित जी 9300057497,सुनील जी 9425572733

रायपुर: सांसद सुनील सोनी ने फंड का दुरुपयोग कर अपने लोगों को फायदा पहुंचाने, नियमों का उल्लंघन कर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि तेलीबांधा से वीआईपी रोड पर डिवाइडर सजाने संवारने के नाम पर दो करोड़ रुपए का खेल किया गया है। जब काम लगभग हो गया है तब नगरनिगम ने इसका टेंडर जारी किया है। निविदा सूचना बता रही है कि निविदा प्रपत्र 9 नवंबर से दिए जाएंगे। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। इसी दिन टेंडर खोला जाएगा। अब सवाल यह है कि जब काम निबट गया है तो इसी काम का टेंडर कैसे दिया जा सकता है? काम होने के बाद निविदा सूचना जारी होना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है। राजधानी की जनता और शहर से नई राजधानी जाने वाले जिम्मेदार लोग माह भर से डिवाइडर पर गमले बनते देख रहे हैं और यह काम जैसा भी हो रहा है, वह पूर्णता पर है। तब उसकी टेंडर प्रक्रिया सामने आ रही है, इससे बड़ा नमूना और क्या हो सकता है? कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में यही हो रहा है कि काम पहले हो जाता है और निविदा बाद में निकलती है।

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि गमला संस्कृति से कांग्रेस का पुराना नाता है। इसके बड़े नेता पी. चिदम्बरम गमले में करोड़ों रुपए की गोभी उगाने का चमत्कार दिखा चुके हैं और अब कांग्रेसी महापौर वाली रायपुर नगरनिगम ने कुछ सौ मीटर के डिवाइडर पर करीब 2 करोड़ की गमलागिरी का नमूना पेश किया है। इसके पहले चौक चौराहों के रंग रोगन के नाम पर 70-70 लाख रुपये फूंक दिए गए। यह स्मार्टसिटी फंड का सीधा सीधा दुरुपयोग है। राज्य का नगरीय प्रशासन विभाग तो इस भ्रष्टाचार लीला पर कुछ करने से रहा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को इससे अवगत कराया जायेगा कि छत्तीसगढ़ में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए स्मार्ट सिटी के फंड की किस तरह बंदरबांट चल रही है।

Rashifal