Advertisements

Prime Breaking : होटल संचालक लोगों को खिला रहा था मिठाइयों में हानिकारक रंग, फूड सेफ्टी विभाग की कार्यवाही में खुलासा, मिठाइयों को कराया नष्ट,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर सन्ना। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही में होटलों में स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक रंग का इस्तेमाल का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय भगत ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार को सन्ना के प्रीतम होटल में छापा मारा था।

Breaking news : दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार एवं हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार।

इस दौरान होटल में तैयार खाद्य सामग्री की जांच की गई। जांच में होटल के लड्डू में अन्य सामग्री रंगने में प्रयोग किये जाने वाले रंग की मिलावट पाई गई है। जिसे खाने से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।जिसे खाया नही जा सकता।ऐसे लड्डू एवं सामग्री को तत्काल वहां नष्ट करा दिया गया।

PDS दुकान संचालक ने डकार दिया गरीबों का लाखों का राशन, ओर हो गया फरार, एक वर्ष से फरार चल रहे दुकान संचाकल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लाख से अधिक के अनाज की हेरा फेरी का मामला।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगत ने बताया कि होटल में भारी मात्रा में गंदगी फैली हुई थी,साफ सफाई की कमी भी पाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी खाद्य पदार्थो का नमूना एकत्र कर,जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CG CRIME : छत्तीसगढ़ के इन जिलों के सैकड़ो लोगों से 4 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को इस जिले की पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, चिटफंड कंपनी में दोगुना पैसा करने का देते थे लालच, पढ़िए।

 

बहरहाल फूड एंड सेप्टी ऑफिसर के द्वारा होटलों के निरीक्षण करने पर सन्ना के इस होटल संचालक की बड़ी लापरवाही तो प्रदर्शित हो गयी।वहीं होटल संचालकों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से ग्रामीणों की जान भी जा सकती है।यही कारण है कि कई लोग लगातार फूड पॉइजनिंग के शिकार हो रहे हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!