Breaking News
पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला दूसरा आरोपी सतीश सोरेन हुआ गिरफ्तार।पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक के मसले पर मुख्यमंत्री ने उठाया बड़ा कदम।नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 80 हजार की ठगी, आरोपी महिला गिरफ्तार।रायपुर शहर सरकार का बजट : राजधानीवासियों के लिए क्या है खास।सट्टा बुकी अनिल जयसिंघानी गिरफ्तार,अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने के मामलें में गिरफ्तारी।मनेंद्रगढ़: शर्मनाक! शहरी क्षेत्र में एंबुलेंस जाने के लिए सड़क नहीं, गर्भवती महिला एक किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची, कलेक्टर बोले।एक एक्टिवा में चार छात्रों का जानलेवा स्टंट, CG के ‘नीबू चाट ले’ सॉन्ग में बनाये रिल्स, स्टंट करने वालों पर चला SSP का हंटर,अब मांग रहे माफी।देश भर मे फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी से 7.52 लाख रुपए की ठगी की है।विधानसभा: PM आवास को लेकर जोरदार हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वाक आउट।मुख्यमंत्री की घोषणा- छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का किया जाएगा गठन।

सोनिया गांधी का संदेश शब्दवाण से भाजपा-आरएसएस पर किया प्रहार।

द प्राइम न्यूज में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों जिले जनपद में संवाददाताओं की आवश्यकता है इच्छुक सम्पर्क करें,

 

रायपुर: कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़कर देश और पार्टी के लिए काम करने का संदेश दिया।

 

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए कठिन चुनौतियों का समय है, जब भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश की एकता और समानता की धुरी है। हम देश के लिए लड़ते हैं। अब समय आ गया है कि हम जनता की आवाज बनें। धर्म, जाति या भाषा के बजाय हम सबकी आवाज बनें। इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी।

 

मोदी सरकार पर हमला

सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत का माहौल है। भाजपा और आरएसएस सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। देश की आर्थिक स्थिति खराब है। देश की महिलाएं, अनुसूचित जाति आदिवासी और अल्पसंख्यक परेशान हैं। अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है।

Rashifal