छत्तीसगढ़ के इस जिले की पुलिस ने परिवार से बिछड़ो को मिलाया,,,लौटाई परिवार में खुशियां,,परिजनों ने दिया धन्यवाद,,,51 गुम बालक बालिकाओं को मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,दमनद्वीप,हैदराबाद, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर,सरगुजा सहित 6 जिलों से किया गया बरामद,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

छत्तीसगढ़ के इस जिले की पुलिस ने परिवार से बिछड़ो को मिलाया,,,लौटाई परिवार में खुशियां,,परिजनों ने दिया धन्यवाद,,,51 गुम बालक बालिकाओं को मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,दमनद्वीप,हैदराबाद, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर,बिलासपुर,सरगुजा सहित 6 जिलों से किया गया बरामद,
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस द्वारा गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं को विशेष टीम गठित कर दीगर राज्यों/दीगर जिला में जाकर दस्तयाब कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिले में माह अप्रेल 2022 से अक्टूबर 2022 तक कुल 51 नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी गई है। जिसमें 28 बच्चों को जिले से, 13 बच्चों को छत्तीसगढ राज्य के अन्य जिले से एवं 10 बच्चों को दीगर राज्यों से बरामद किया गया है। जिसमें थाना मुंगेली द्वारा 06 बच्चों को जिला मुंगेली से एवं 04 बच्चों को छ.ग. के दीगर जिला बिलासपुर से बरामद किया गया है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा 08 बच्चों को जिला मुंगेली से एवं 02 बच्चों को दीगर राज्य जिला भोपाल मध्यप्रदेश एवं जिला तुमनार महाराष्ट्र से बरामद किया गया है। थाना पथरिया द्वारा 05 बच्चों को जिला मुंगेली से, 03 बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य के दीगर जिला कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर एवं 01 बच्चे को दीगर राज्य जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से बरामद किया गया है। थाना लालपुर द्वारा 06 बच्चों को जिला मुंगेली से, 02 बच्चों को छ.ग. के दीगर जिला बिलासपुर, कोरबा एवं 01 बच्चे को दीगर राज्य एल्लूर, आग्रीपल्ली आंध्रप्रदेश से बरामद किया गया है। थाना जरहागांव द्वारा 01 बच्चे को दीगर जिला बिलासपुर एवं 02 बच्चों को जिला भोपाल मध्यप्रदेश, तथा दमनद्वीप से बरामद किया गया है। थाना फास्टरपुर द्वारा 03 बच्चों को दीगर जिला अम्बिकापुर, भिलाई, रायपुर एवं 02 बच्चों को दीगर राज्य जिला पुणे महाराष्ट्र, हैदराबाद से बरामद किया गया है। थाना सरगांव द्वारा जिला मुंगेली से 03 बच्चों एवं 02 बच्चों को दीगर राज्य जिला गोंदिया महाराष्ट्र, जिला पुणे महाराष्ट्र से बरामद किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!