The Prime News : पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,फरार वारंटीयों को किया गिरफ्तार,8 साल 6 साल और 3 साल से फरार थे आरोपी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

The Prime News : पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,फरार वारंटीयों को किया गिरफ्तार,8 साल 6 साल और 3 साल से फरार थे आरोपी।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

मुंगेली : मुंगेली पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 328/16 धारा 34(च) (1) आबकारी एक्ट, दांडिक प्रकरण क्रमांक 1594/16 का आरोपी नकुल यादव पिछले 06 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी नकुल यादव पिछले 06 सालों से लगातार छिप रहा था जिसकी मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसके निवास ग्राम लालाकापा से पकड़कर कर विधिवत न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

 

इसी प्रकार वर्ष 2019 में थाना मुंगेली के अपराध क्रमांक 314/19 धारा 457, 380 भादवि, दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 910/19 का आरोपी प्रहलाद मानिकपुरी पिछले 03 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था,जिसे मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर तामील कराया गया।

 

इसी प्रकार थाना चौकी चिल्फी के वर्ष 2014 के अपराध क्रमांक 125/14 धारा 279, 337, 338, 304(ए) भादवि 39/192 एम.व्ही. एक्ट, दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 366/14 का आरोपी सिद्धार्थ डहरिया पिछले 08 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। प्रकरण में मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ डहरिया को उसके वर्तमान निवास घुरू अमेरी, थाना सकरी जिला बिलासपुर में दबिश देकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!