Video : युवती को शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जा रहे युवक को पुलिस ने सरगुजा से किया गिरफ्तार 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर राजस्थान ले जा रहे आरोपी को सरगुजा से गिरफ्तार किया है, मामला जिले के थाना आस्ता क्षेत्र का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी  18 वर्ष 2 माह की पुत्री सुबह 8 बजे जशपुर काॅलेज जाने के नाम से घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई, युवती के गुम होने के संवेदनशील मामला पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी आस्ता के नेतृत्व में सायबर सेल को भी सम्मिलित करते हुये एक टीम गठित कर युवती कि खोजबीन सुरु कि इस दौरान मुखबीर कि सूचना एवं सायबर सेल से युवती के अंबिकापुर में मौजूद होने की जानकारी मिली, जो आरोपी उसे राजस्थान ले जा रहा था।

 

 सरगुजा पुलिस एवं सायबर पुलिस की टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर से युवती को बरामद किया गया एवं आरोपी मो. गुलाम सरवर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताई कि आरोपी उसे शादी करने के लिये उसकी ईच्छा के विरूद्ध अंबिकापुर होते हुये राजस्थान ले जा रहा था। मामले मे पुलिस ने आरोपी मो. गुलाम सरवर उम्र 27 साल को धारा 87 भा.न्या.संहिता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि मो. गुलाम सरवर के बारे में पता चला है कि यह नशे का आदि है, वह युवती को दबावपूर्वक शादी करने का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जा रहा था। सायबर एवं अंबिकापुर पुलिस की सहायता से युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!