Advertisements

*एकलव्य खेल अकादमी के ताइक्वांडो विधा के 07 खिलाड़ियों का नेशनल में हुआ चयन*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर 26 अगस्त 25/जिले में खेल को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत जिले में एकलव्य खेल अकादमी का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। जिससे बच्चे अपने हुनर को जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शित कर रहे हैं।
खेल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने बताया कि बच्चों के हुनर को तरसते के लिए एकलव्य खेल अकादमी का संचालन किया गया है। जहां चयनित बच्चों को खेल विधा का नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
जिसके अंतर्गत ताइक्वांडो खेल विद्या में बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित किया जाता है जिसका बेहतर परिणाम प्रतिवर्ष हमें देखने को मिलता है।
इसी कड़ी में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक अंबिकापुर में 21वीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के एकलव्य खेल अकादमी के 08 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक नंदलाल यादव के सान्निध्य में हिस्सा लिया।
उक्त प्रतियोगिता में अकादमी के 07 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर नेशनल के लिए अपना स्थान बनाया है। अब यह प्रतिभागी आगामी दिवस में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इनमें अकादमी के मनीष भगत, शिवराज बंजारा, अजय कुमार चौहान, भारत पैंकरा, राकेश राम, अर्जुन राम, करण राम ने स्वर्ण पदक व साहिल एक्का ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ी, प्रशिक्षक व अकादमी के समस्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!